Voice Concept (Use Of Passive Voice) - MREG COACHING

Breaking

Post Top Ad

MREG COACHING

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 2, 2018

Voice Concept (Use Of Passive Voice)

MREG Coachingदोस्तों इस पोस्ट में हमने Passive Voice (Use of Passive Voice) का इस्तेमाल कहाँ किया जाता है यह discuss किया है| हम अपनी पिछली पोस्ट में discuss कर चुके हैं की voice क्या है (what is voice) ,voice के प्रकार (Types of voice). इस पोस्ट में पढ़े आगे -


Use Of Passive Voice –

जब हमारे लिए काम करने वाले से ज्यादा कोई Action महत्वपूर्ण होता है | 

  e.g. The injured were taken to hospital.

   घायलों को अस्पताल ले जाया गया |


उपरोक्त वाक्य में यह महत्वपूर्ण नही है कि किसने घायलों को अस्पताल पहुचाया बल्कि यह कि घायलों को अस्पताल पंहुचा दिया जोकि हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण था |

तो इसी तरह के वाक्य जहाँ काम करने वाले से ज्यादा वह action महत्वपूर्ण हो तो वहां Passive Voice का इस्तेमाल करना चाहिए |

  
    जब हमें या तो कर्ता या action करने वाले का पता ना हो या फिर उसकी जरुरत ना हो तब |


e.g. New motorbike was stolen yesterday.

    कल नई मोटरबाइक चोरी हो गयी थी |

उपरोक्त वाक्य में मोटरबाइक किसने चुरायी इसका पता नही है यानि की कर्ता Unknown है, इसलिए हमने यहाँ Passive Voice का इस्तेमाल किया है|

तो इसी तरह के वाक्यों में जहाँ हमें कर्ता या action करने वाले का पता ना हो या उसकी जरुरत ना हो तो वहां हम Passive Voice का इस्तेमाल करते हैं|

  जब कर्ता खुद कोई action नही कर सकता हो |

      e.g. Tea is grown in Assam.

उपरोक्त वाक्य में कर्ता कोई action नही कर सकता है, इसलिए यहाँ Passive Voice का इस्तेमाल किया गया है |

ऐसे ही जहाँ कर्ता अपना काम खुद नही कर सकता है तो वहां Passive Voice का इस्तेमाल करते हैं|

आशा करते हैं की आपको हमारी इस POST से कुछ सिखने को मिला होगा और अगर आपको इस POST को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमारी VIDEO देख सकते हैं क्योकि इन्सान सिर्फ पढने से ही नही सुनने से भी सीखता है | अगर आपके पास कोई सुझाव हो या फिर आप इस पोस्ट में कुछ सहयोग करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करे और बताये अपनी राय|
तब तक पढ़ते रहिये हमारे अन्य लेख (पोस्ट) MREG Coaching पर और सीखते रहिये|

अच्छे से तैयारी करने के लिए हमारे Youtube Channel MREG को जरुर देखें|
धन्यवाद, 
आपका दिन शुभ हो|

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here