दोस्तो
इस पोस्ट में हमने Active Voice और Passive Voice क्या है (Voice
Concept), discuss किया है | voice को हिंदी में वाच्य कहते हैं और यह
Voice Concept की पहली पोस्ट है |
Voice (वाच्य)
What Is Voice? वाच्य क्या है?
Voice क्रिया की वह form है
जिससे हमें पता चलता है कि, ‘कर्ता कोई Action कर रहा है’ या ‘कोई Action कर्ता के
ऊपर हो रहा है’ |
Voice is the form of the
verb that shows the ‘subject doing an action’ or ‘ an action done on the
subject’.
e.g. I am reading a
book. ( मैं एक किताब पढ़ रहा हूँ )
A book is being read by me. ( एक किताब मेरे द्वारा पढ़ी जा रही है )
पहले वाक्य में कर्ता
(Subject) “मैं” है और वह स्वयं कार्य कर
रहा है जबकि दुसरे वाक्य में कर्ता (Subject)
“एक किताब” है और वह पढ़ी जा रही है यानि की यहाँ किताब कोई action नही कर
रही है बल्कि उसके ऊपर action किया जा रहा है |
Types Of Voice { Voice (वाच्य) के प्रकार }
English में voice (वाच्य)
दो प्रकार के होते हैं
Voice
1. Active Voice 2. Passive Voice
Active Voice –
Active Voice में verb यह दर्शाती है कि कर्ता के action का impact object के ऊपर पड़ता है
| (the action of the subject upon the object)
सरल भाषा में बात करे तो
Active voice का इस्तेमाल subject (कर्ता) की Importance दिखाने के लिए किया जाता
है यानि की जब हमारे लिए Subject (कर्ता) Important होता है तो हम Active Voice का
इस्तेमाल करते हैं |
e.g. Police arrested him. (Active Voice)
“पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया”
इस वाक्य में Subject
“Police” है जोकि स्वयं action कर रही है जिसके परिणामस्वरूप Object “him” को
गिरफ्तार किया गया | इस वाक्य में हम “पुलिस” की importance बता रहे हैं| इसलिए
यहाँ Active Voice का इस्तेमाल किया गया है |
Structure Of Active Voice-
SUBJECT + VERB + OBJECT
Passive Voice –
Passive
Voice में verb यह दर्शाती है कि Object के ऊपर के काम किया गया है (the object is
being acted upon)
सरल भाषा में बात करें तो Passive Voice का इस्तेमाल object की Importance दिखाने के लिए किया जाता है यानि
जिस वाक्य में Subject की Importance ना हो और हमारे लिए object महत्वपूर्ण हो तो
हम Passive Voice का इस्तेमाल करते हैं|
e.g. 1. Police arrested him. (Active Voice)
2. He was arrested. (Passive Voice)
पहले वाक्य को हम Active
Voice में discuss कर चुके हैं | दुसरे वाक्य में “He” पहले वाक्य का object है |
पहले वाक्य में जहाँ हम Subject की Importance बता रहे हैं वहीँ दुसरे वाक्य में
हम object की Importance दिखा रहे हैं | जैसे कि वाक्य में हम बता रहे हैं कि “वह
गिरफ्तार हुआ था” तो इस वाक्य में हमारे लिए उसका गिरफ्तार होना एक कंसर्न व्यक्त
करता है | इसलिए यहाँ Passive Voice का इस्तेमाल किया गया है|
Structure of Passive Voice-
OBJECT + HELPING VERB + V3 + BY + SUBJECT
आशा करते हैं की आपको हमारी इस POST से कुछ सिखने को मिला होगा और अगर आपको इस POST को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमारी VIDEO देख सकते हैं क्योकि इन्सान सिर्फ पढने से ही नही सुनने से भी सीखता है |
अगर आपके पास कोई सुझाव हो या फिर आप इस पोस्ट में कुछ सहयोग करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करे और बताये अपनी राय|
तब तक पढ़ते रहिये हमारे अन्य लेख (पोस्ट) MREG Coaching पर और सीखते रहिये|
अच्छे से तैयारी करने के लिए हमारे Youtube Channel MREG को जरुर देखें|
धन्यवाद,
आपका दिन शुभ हो|

No comments:
Post a Comment