संज्ञा के प्रकार (Types of Noun Session 2) - MREG COACHING

Breaking

Post Top Ad

MREG COACHING

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 12, 2018

संज्ञा के प्रकार (Types of Noun Session 2)

· 
MREG COACHING
Proper Noun (व्यकिवाचक संज्ञा)-

Proper noun can be defined as the name of the person, place or a thing.

Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) किसी भी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नामों का बोध कराने वाले शब्दों को कहते हैं| 

e.g. Deepak, Delhi, India, Divya, Haryana, Ganga, Indian Ocean etc.

   Deepak is a good boy.   (दीपक एक अच्छा लड़का है)

उपरोक्त वाक्य में ‘दीपक’ एक लड़के के नाम का बोध करा रहा है इसलिए ‘दीपक’ व्यक्तिवाचक संज्ञा है| इसी प्रकार हर वो शब्द जो किसी particular व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध कराएगा वह व्यक्तिवाचक संज्ञा होगी|

Note- Proper Noun के पहले शब्द को हमेशा बड़े अक्षर (Capital Letter) में लिखते हैं|

·  Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)-

Common Noun can be defined as the common name given to person or thing of the same class or kind.

एक प्रकार या एक ही class के व्यक्तियों या चीजो को दिए गये कॉमन नाम को ही Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) कहते हैं अर्थात हम एक जैसी चीजो को एक common नाम से denote करेंगे|

Example- Boy, Girl, City, Country, Village, River etc.

Deepak is a good boy.

उपरोक्त वाक्य में ‘दीपक’ एक विशेष व्यक्ति की तरफ इशारा कर रहा है तो वह Proper Noun है जबकि “Boy” यह शब्द एक विशेष जाति का बोध करा रहा है परन्तु यह किसी का नाम नही है यानि सारे लडकों को “Boy” बुलाया जाता है| तो ऐसे शब्द जो एक प्रकार की विभिन्न वस्तुओ या व्यक्तियों को दिए जाते हैं Common Noun के नाम से जाने जाते हैं| इसलिए यहाँ ‘boy’ common noun है|

·  Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)-

Collective Noun is described as the special name given to a group of people or thing when they are referred as one unit.

जब किसी व्यक्तियों या चीजो के समूह को किसी विशेष नाम से जाना जाता है जब वे एक इकाई के रूप में व्यक्त किये गये हो तो उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं|

Example- a BAND of musician, a BUNDLE of sticks, a CLASS of students, a CROWD of people

A famous band performed in our college.

उपरोक्त वाक्य में ‘band’ एक Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) है| जैसा की हम जानते हैं की ‘band’ शब्द संगीतकारों के समूह को कहते हैं| तो ऐसे ही शब्द जो किसी समूह को एक इकाई के रूप में दिखाते हैं तो उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहते हैं|

·  Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा) –

Material Noun can be defined as the material or substance from which the things are made.

सब चीज (things) किसी न किसी पदार्थ (material) से बनी होती है तो वो चीजे जिस पदार्थ से बनी होती हैं उसी पदार्थ को पदार्थवाचक संज्ञा (Material Noun) कहते हैं|

Example- Gold, Iron, Plastic, Wood, Silver, Cotton etc.

   Gold is used in jewellary.

आभूषण बनाने में सोने का इस्तेमाल किया जाता है तो यहाँ आभूषण एक वस्तु का नाम है और वह वस्तु सोने से बनायी जाती है तो ‘सोना’ उस वस्तु का पदार्थ हुआ इसलिए ‘सोना’ एक पदार्थवाचक संज्ञा है| इसी प्रकार से हर वो पदार्थ जिससे चीजे बनायीं जाती हैं उसे पदार्थवाचक संज्ञा कहते हैं|

·  Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)-

Abstract noun can be defined as the noun which denotes the idea, quality or state.

भाववाचक संज्ञा का कोई आकार नही होता इसका मतलब हम इसे छू नही सकते हैं लेकिन हम उसे महसूस कर सकते हैं| जिन शब्दों से गुण या अवस्था का अहसास हो उसे Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) कहते हैं|

Example- Honesty, Bravery, Movement, Childhood, Danger etc.

Childhood is the best phase of life.

यहाँ ‘childhood’ यानि बचपन की बात कर रहे हैं जोकि एक अवस्था है| किसी भी अवस्था को हम महसूस कर सकते हैं तो यहाँ ‘childhood’ एक abstract noun है|
तो ऐसे ही शब्द जो किसी अवस्था या गुण को दर्शाए वह abstract noun (भावबाचक संज्ञा) कहलाते हैं|
आशा करते हैं की आपको हमारी इस POST से कुछ सिखने को मिला होगा और अगर आपको इस POST को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमारी VIDEO देख सकते हैं क्योकि इन्सान सिर्फ पढने से ही नही सुनने से भी सीखता है | अगर आपके पास कोई सुझाव हो या फिर आप इस पोस्ट में कुछ सहयोग करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करे और बताये अपनी राय|
तब तक पढ़ते रहिये हमारे अन्य लेख (पोस्ट) MREG Coaching पर और सीखते रहिये|

अच्छे से तैयारी करने के लिए हमारे Youtube Channel MREG को जरुर देखें|
धन्यवाद, 
आपका दिन शुभ हो|

1 comment:

Post Top Ad

Responsive Ads Here