What is Pronoun (सर्वनाम क्या है)
Definition Of Pronoun (सर्वनाम की परिभाषा)
A word which is used in
place of noun or another pronoun.
वो शब्द जो संज्ञा
या किसी दुसरे सर्वनाम की जगह पर इस्तेमाल होता है उसे सर्वनाम कहते हैं|
e.g. 1. Neha is
beautiful.
2. She is beautiful.
उपरोक्त वाक्य 1 में
‘नेहा’ के बारे में बताया गया है की नेहा सुन्दर है|
वाक्य 2 में ‘नेहा’
की जगह पर ‘She’ का इस्तेमाल किया गया है की वह सुन्दर है जोकि ‘नेहा’ की तरफ
इशारा करता है इसलिए यहाँ “She” एक Pronoun है जो एक लड़की के लिए इस्तेमाल किया
गया है|
Use of Pronoun (सर्वनाम का प्रयोग)-
Pronoun (सर्वनाम)
का इस्तेमाल Noun (संज्ञा) की जगह पर होता है|
1.
एक Pronoun
(सर्वनाम) में Noun की विशेषता होती हैं| Pronoun भी Noun की तरह Subject, Object,
Object of the preposition इत्यादि की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है|
2.
Noun के बार-बार
इस्तेमाल से बचने के लिए भी Pronoun का इस्तेमाल किया जाता है|
e.g. Neha is beautiful. Neha is
honest. Neha is hard-working.
उपरोक्त वाक्यों में “Neha” का नाम बार-बार इस्तेमाल किया गया है तो इस
असुविधा से बचने के लिए हम “Neha” की जगह पर “She” का इस्तेमाल कर सकते हैं|
जैसे- Neha is beautiful. She is honest. She is hard-working.
3.
Pronoun का इस्तेमाल
Speech और Writing के flow को बेहतर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है क्योकि Pronoun
Short form में होते हैं और वो noun के बार-बार repeat होने की वजह से होने वाली
असुविधा को दूर कर देते हैं जिससे speech के flow में सुधार होता है|
Types of Pronoun (सर्वनाम के प्रकार)-
Pronoun के इस्तेमाल
के हिसाब कई रूप होते हैं|
1. Subject Pronoun- वह शब्द जो Proper Noun और Common Noun की जगह पर इस्तेमाल किया जाते हैं| Subject Pronoun का इस्तेमाल वाक्य के Subject के रूप में किया जाता है|
e.g. 1. Neha is beautiful.
2. She is beautiful.
उपरोक्त वाक्य 1 में ‘Neha’ एक Proper Noun है
जिसे वाक्य 2 में ‘She’ से बदल दिया है तो ‘She’ यहाँ एक Pronoun है और वह
sentence में Subject की रूप में इस्तेमाल किया गया है इसलिए ‘She’ एक Subject
Pronoun है|
2. Object Pronoun- वह Pronoun जो वाक्य में एक object की तरह इस्तेमाल किये जाते हैं चाहे वह verb का object हो या चाहे वह किसी preposition का तो उसे Object Pronoun कहते हैं| Object Pronoun किसी Sentence में या तो Verb के बाद आते हैं या किसी Preposition के बाद|
e.g. 1. I love her.
2. I want to live with her.
उपरोक्त दोनों
वाक्यों में ‘Her’ Object Pronoun है| पहले वाक्य में ‘Her’ Love के बाद आया है
जोकि एक verb है इसलिए वहां ‘Her’ object of verb है लेकिन दुसरे वाक्य में ‘Her’
preposition ‘with’ के बाद आया है तो वह object of preposition है|
हमारी अगली Post में पढ़े-
- Personal Pronoun
- Demonstrative Pronoun
- Reflexive Pronoun
- Intensive Pronoun
- Relative Pronoun
- Reciprocal Pronoun
- Indefinite Pronoun
- Possessive Pronoun
- Distributive Pronoun
तब तक पढ़ते रहिये हमारे अन्य लेख (पोस्ट) MREG Coaching पर और सीखते रहिये|
अच्छे से तैयारी करने के लिए हमारे Youtube Channel MREG को जरुर देखें|
धन्यवाद,
आपका दिन शुभ हो|
आपका दिन शुभ हो|

No comments:
Post a Comment