दोस्तो इस पोस्ट में हमने क्रिया क्या है (what is verb) को discuss किया है | अगर
आप English से घबराते हैं तो आप अपना ये डर निकाल दे| हम आपको हिंदी में
आसान भाषा में आपको हर subject की तैयारी बिलकुल फ्री में कराएँगे | हमने
इस पोस्ट में एकदम सरल भाषा का प्रयोग किया है ताकि आप आसानी से English
Grammar के सारे concept को समझ सके | What is verb (क्रिया क्या है) -
क्रिया (Verb) की परिभाषा (Definition Of Verb )-
जिन शब्दों से किसी कार्य के करने का अथवा होने का बोध होता है उन्हें क्रिया (Verb) कहते हैं|
आसान भाषा में बात करे तो कोई भी शब्द जो किसी action को denote करता है उसे क्रिया (verb) कहते हैं |
Any word that denotes an action is verb.
जैसे-Run , Eat , Study etc.
क्रिया (verb) के प्रकार (Types of verb)-
क्रिया (verb) दो प्रकार की होती है |
1. Helping Verb (सहायक क्रिया) - ये मुख्य क्रिया (Main Verb) को support करती है |
2. Main Verb (मुख्य क्रिया)- वे शब्द जो कार्य के होने का बोध कराते हैं|
Helping Verb को हम Auxiliary Verb भी कहते हैं | इनको basically तीन parts में विभाजित करते हैं |
i. Primary Auxiliary Verb -ये वो शब्द हैं जिन्हें Helping Verb और Main Verb की तरह प्रयोग कर सकते हैं |
जैसे- Do , Be . Have
ii. Model Auxiliary Verb- ये वो क्रिया हैं जो हमारे Mood को describe करती हैं ये भी helping verb होती हैं | ( विस्तार से पढ़े model की post )
जैसे- Can , Could ,May ,Might , Shall , Should , Will , Would , Must , Ought to etc.
e.g. - I can do it.
यहाँ "can" एक Model Auxiliary Verb की तरह प्रयोग किया गया है , और "do" main verb की तरह प्रयोग किया गया है |
iii. Marginal Auxiliary Verb - Used to , Need और Dare को हम Marginal Auxiliary Verb कहते हैं | इन models में से Need और Dare को को हम Main Verb की तरह भी use कर सकते हैं और used to को adjective (विशेषण) की तरह use कर सकते हैं |
e.g. - I am used to sleeping late at night.
यहाँ पर "am" एक helping verb है और "used to" adjective की तरह काम कर रहा है |
e.g.- You need a pen.
यहाँ "need" को main verb की तरह प्रयोग किया गया है |
Main Verb -
जैसा
की हम पहले भी जान चुके हैं की Main Verb वो है जो किसी कार्य , घटना को
दर्शाती है | अब कुछ verb ऐसी भी होती हैं जो किसी action को नहीं दर्शाती
हैं , वह या तो किसी "स्थिति" या किसी चीज के "होने"को दर्शाती हैं तो
उन्हें भी verb कहते हैं |
Main Verb के कई रूप होते हैं जैसे - V1 / V2 / V3 / ing या s / es.
e.g.- He plays football.
यहाँ "plays" एक action को दर्शा रहा है कि वो football खेलता है | इसलिए यह एक main verb है |
चलिए एक और example देखते हैं-
e.g.- You resemble your mother.
यहाँ "Resemble" एक main verb है लेकिन वह किसी action को नही दर्शा रही है बल्कि किसी
स्थिति को बता रही है कि वो अपनी माँ के जैसा दिखता है |
Note -Verb यानि क्रिया के रूप (forms) sentence के काल (tense) के हिसाब से बदलते (change) हैं |
यह सब हमने tense में अच्छी तरह से discuss किया है |
आशा करते हैं आपको topic अच्छी तरह से समझ आ गया
होगा अगर फिर भी आपको कही परेशानी महसूस हो रही हो तो
आप इस topic की हमारी video देख सकते हैं या फिर आप
comment करके अपनी परेशानी हमें बता सकते हैं |
दोस्तो बताइये आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी और अगर आपका
कोई सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताये |
No comments:
Post a Comment