दोस्तो
इस POST में हमने DISCUSS किये हैं TENSE के सारे CONCEPT. यह हमारी TENSE
CONCEPT की दूसरी पोस्ट है| TENSE के CONCEPTS को शुरू से समझने के लिए
CLICK करे यह LINKContinuous Tense-
Continuous का मतलब “लगातार” होता है| यानि की इस tense में हम उन
कार्यो की बात करेंगे जो उस समय प्रगति में होंगे जिस समय की हम बात कर रहे होंगे|
इसका मतलब यह हुआ की वह काम चल रहा होगा जिस समय की हम बात करेंगे|
Past Continuous Tense-
Past Continuous, Verb की वह Form है जिससे पता चलता है कि Past
(भूतकाल) में कोई काम प्रगति में था जिस point of time (उस particular time) की हम
बात कर रहे होंगे|
हिंदी में ऐसे वाक्यों के अंत में “रहा था”, “रही थी”,”रहे थे”
इत्यादि आता है| इन शब्दों से ही पता चलता है की कार्य उस समय प्रगति में था|
e.g.- He was watching a movie yesterday at 9 o’clock.
वह कल 9 बजे मूवी देख रहा था|
इस Sentence (वाक्य) में Subject (कर्ता) कल 9 बजे मूवी देख रहा था
यानि की Subject उस point of time पर उस काम को कर रहा था यानि की वह काम प्रगति
में था| इस Sentence (वाक्य) में Subject मूवी देखने का काम कर रहा है और वह 9 बजे
भी मूवी देख रहा था| वाक्य के अंत में “रहा था” भी यही दिखा रहा है|
तो इस तरह के वाक्यों(Sentence) में हम Past Continuous Tense का प्रयोग
करेंगे|
Structure Of Past Continuous
SUBJECT + WAS/WERE + V1 + ING + OBJECT
Use of Was – He, She, It, I and Singular
Use of Were – We, You, They, All, Plural
Important Point To Remember (याद रखने योग्य महत्वपूर्ण तथ्य)-
किसी भी तरह के Imaginary Sentence (काल्पनिक वाक्य) में हम “were” का
प्रयोग करते हैं चाहे कोई भी Subject हो यानि चाहे Subject “Plural” हो या
“Singular”.
e.g. – I wish, I were a
scientist.
इस Sentence में Subject Scientist है नही बल्कि वह कल्पना कर रहा है
की काश वह एक Scientist (वैज्ञानिक) होता |
तो इस तरह है के Sentence में, हम हमेशा “Were” का प्रयोग करते हैं|
Present Continuous Tense-
अगर कोई काम वर्तमान में प्रगति में हो
यानि की जब हम बात कर रहे हो उस वक़्त अगर कोई काम हो रहा हो तो वह हम Present
Continuous Tense का प्रयोग करते हैं|
हिंदी में इन वाक्यों के अंत में
“रहा है”, “रही है”, “रहे हैं” इत्यादि आता है|
e.g. He is talking to
someone.
वह किसी से बात कर रहा है|
इस वाक्य (Sentence) में Subject (कर्ता) किसी से बात कर रहा है और
वाक्य के अंत में “रहा है” दिखा रहा है कि Subject अभी भी वो काम कर रहा है |
तो ऐसे ही जिन वाक्यों के अंत में “रहा है” वाली Sense निकले तो वहाँ Present Continuous Tense का इस्तेमाल करना चाहिए|
Structure Of Present Continuous-
SUBJECT + IS/ARE/AM + V1 +ING + OBJECT
Use Of “IS” – He, She, It ans singular.
Use of “Are” – We, You, They and Plural
Use of “Am” – I
Future Continuous Tense –
वह कम जो किसी वक्त पर भविष्य (Future) में हो रहा होगा तो वहां हम Future Continuous Tense का प्रयोग करेंगे|
हिंदी में इन वाक्यों के अंत में “रहा होगा”, “रहे होंगे”, “रही
होंगी” आता है|
e.g – We shall be taking the examination at this time, next month.
हम अगले महीने इस समय
परीक्षा दे रहे होंगे|
इस वाक्य (Sentence) में Subject कह रहा है कि वो “इस समय अगले महीने”
यानि की एक कहे गये वक्त पर “परीक्षा दे रहे होंगे” यानि की काम कर रहे होंगे|
वाक्य के अंत में “रहे होंगे” भी यही दर्शाता हे की यह काम भविष्य में इस समय चल
रहा होगा|
तो इस तरह के वाक्यों में Future Continuous Tense का इस्तेमाल करना
चाहिए|
Structure Future Continuous Tense-
SUBJECT + WILL/SHALL + BE + V1 + ING + OBJECT
Perfect Tense-
Perfect Tense का मतलब होता है किसी काम का “पूरा” (Complete) हो जाना
या “खत्म” (Finished) हो जाना | मतलब की परफेक्ट tense में हम या तो काम खत्म कर
चुके होंगे या काम को पूरा कर चुके होंगे|
Past Perfect Tense –
Past Perfect Tense हम वहां use करते हैं जहाँ
काम Past में ही Complete यानि पूरा हो चुका हो|
हिंदी में ऐसे Sentence (वाक्य) में “चुका था”, “चुकी थी”, “चुके थे”
इत्यादि आता है|
e.g. He had done his homework before his friends came.
वह अपने दोस्तों के आने से
पहले ही अपना होमवर्क कर चुका था|
इस वाक्य में Subject अपना काम Already कर चुका था जब उसके दोस्त उससे
मिलने पहुचे|
हिंदी के वाक्य में “चुका था” इस बात की पुष्टि करता है की काम Past
में ही पूरा हो चुका था|
Structure of Past Perfect –
SUBJECT + HAD + V3 +OBJECT
Present Perfect Tense-
Present Perfect Tense हम वहां उसे करते हैं जहाँ काम recently वर्तमान (Present) में पूरा हुआ हो |
हिंदी में ऐसे वाक्यों (Sentence) के अंत में “चुका है”, “चुके हैं”,
“चुकी है” इत्यादि आता है|
e.g. He has done his homework.
वह अपना गृहकार्य कर चुका
है|
इस वाक्य (Sentence) में Subject अपना काम Complete कर चुका है |
हिंदी के वाक्य में “चुका है” इस बात की बात की पुष्टि करता है की काम पूरा कर
लिया गया है|
तो इस तरह के वाक्यों (Sentence) में हम Present Perfect Tense का
प्रयोग करेंगे|
Structure of Present Perfect –
SUBJECT + HAS/HAVE + V3 + OBJECT
Use of "Has"- He, She, It, Singular
Use of "Have" – I, We, You, They, All, Plural
Future Perfect Tense –
Future Perfect Tense हम वहां use करते हैं जहाँ कोई action या काम
Future (भविष्य) में किसी point of time तक पूरा हो चुका होगा|
हिंदी में ऐसे वाक्यों के अंत में “चुका होगा”, “चुके होंगे”, “चुकी
होगी” इत्यादि आता है|
e.g. – He will have done his homework by 8 o’clock.
वह 8 बजे तक अपना काम कर
चुका होगा |
इस वाक्य में Subject 8 बजे तक अपना काम पूरा कर लेगा, यह इस बात को
दर्शाता है की काम आने वाले Time में पूरा कर लिया जायेगा| हिंदी में “चुका होगा”
भी इस बात की पुष्टि करता है|
Structure Of Future Perfect-
SUBJECT + WILL/SHALL + HAVE + V3 + OBJECT
Perfect Continuous –
Perfect Continuous जैसा की आप देख सकते हैं
Perfect + Continuous के Combination से
बना है| यह tense हमें दिखता है की कोई काम या Action शुरू हुआ, चलता रहा यानि की
प्रगति में रहा और फिर किसी समय पर वह Complete या खत्म हो गया| इस Tense में हमें
Perfect और Continuous दोनों के ही गुण देखने को मिलते हैं|
Perfect Continuous Tense की एक पहचान यह भी है की हम इसमें किसी समय
की बात जरुर कर रहे होंगे|
Past Perfect Continuous Tense –
Past Perfect Continuous
Tense हम वह use करते हैं जहाँ कोई action या काम Past में ही शुरू हुआ और किसी
समय तक Past में ही चल कर पूरा कर लिया गया |
e.g. – He had been doing his homework for 2 hours.
वह दो घंटे से अपना काम
कर रहा था |
इस वाक्य (sentence) में
subject ने दो घंटे पहले काम start (शुरू) किया और फिर लगातार दो घंटे तक अपना काम
करता रहा |
तो इस तरह के वाक्य में हम Past Perfect Continuous Tense का इस्तेमाल
करेंगे|
Structure of Past Perfect Continuous Tense –
SUBJECT + HAD + BEEN + V1 + ING + OBJECT + FOR/SINCE + TIME
Present Perfect Continuous Tense –
इस tense का इस्तेमाल हम वहां
करते हैं जहाँ कोई काम या action past में शुरू हुआ हो और अभी भी चल रहा हो|
e.g. – He has been doing his homework for 2 hours.
वह दो घंटे से अपना काम कर रहा
है |
इस वाक्य में subject ने अपना काम दो घंटे पहले ही शुरू कर दिया था और
वाक्य में “रहा है” दर्शा रहा है कि वह अपना काम अभी भी कर रहा है|
तो इस तरह के sentence में हम Present Perfect Continuous Tense का
इस्तेमाल करेंगे|
Structure Of Present Perfect Continuous Tense
SUBJECT + HAS/HAVE + BEEN + V1 + OBJECT + FOR/SINCE + TIME
Future Perfect Continuous Tense –
कोई काम और action अगर भविष्य में
किसी समय तक चालू यानि प्रगति में रहता है तो वह हम Future Perfect Continuous
Tense का इस्तेमाल करते हैं|
e.g. – I shall have been living in Mumbai for ten years by the end
of this year.
मैं इस साल के अंत तक मुंबई
में दस साल से रह रहा हूँगा |
यानि कि subject को मुंबई में रहते हुए इस साल के अंत तक दस साल हो
जायेंगे|
उपरोक्त वाक्य में हम देख सकते है की अगर subject इस साल के अंत तक
रहता है तो ही वह दस साल पुरे कर पायेगा यानि कि यह काम / action भविष्य में कुछ
समय तक पूरा होगा|
तो इस तरह के वाक्य में हम Future Perfect Continuous Tense इस्तेमाल
करेंगे|
Structure of Future Perfect Continuous Tense –
SUBJECT + WILL/SHALL +HAVE + BEEN + V1 + ING + OBJECT + FOR/SINCE +
TIME
आशा
करते हैं की आपको हमारी अन्य POST की तरह इस POST से भी कुछ सिखने को मिला
होगा और अगर आपको इस POST को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमारी
VIDEO देख सकते हैं क्योकि इन्सान सिर्फ पढने से ही नही सुनने से भी सीखता
है |
अगर आपके पास कोई सुझाव हो या फिर आप इस पोस्ट में कुछ सहयोग करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करे और बताये अपनी राय|
धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो|
धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो|
No comments:
Post a Comment