What is adjective? (Adjective Concept) - MREG COACHING

Breaking

Post Top Ad

MREG COACHING

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 17, 2018

What is adjective? (Adjective Concept)

MREG COACHING

Adjective (विशेषण)

What is adjective? (विशेषण क्या है?)

Definition of adjective (विशेषण की परिभाषा)

जो शब्द noun (संज्ञा) या Pronoun (सर्वनाम) की विशेषता बताते है वे Adjective (विशेषण) के नाम से जाने जाते हैं|

An adjective is a word that qualifies or modifies a noun or pronoun.

   e.g.  Ram is an honest man.         

          She is a beautiful girl.

उपरोक्त वाक्य Ram is an honest man “राम एक ईमानदार आदमी है” में “honest” adjective है क्योंकि वह राम की विशेषता बता रहा है कि वह ईमानदार है|

ऐसे ही दुसरे वाक्य (Sentence) में “beautiful” word उस लड़की (Girl) की विशेषता बता रहा है कि वह लड़की सुन्दर है| तो यहाँ “Beautiful” word एक Adjective है|

ऐसे शब्द जो किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की विशेषता बताते हैं, गुण बताते हैं, संख्या, रंग, साइज़ या अवस्था बताते है, वह Adjective कहलाते हैं|

Use of adjective (How to use Adjective)-


Adjective को वाक्य में दो तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है-

 1) Noun (संज्ञा) से पहले- किसी noun की quality बताने के लिए Adjective को noun से पहले इस्तेमाल किया जाये| जब किसी Adjective को noun से पहले इस्तेमाल करते हैं तो उसे Attributive Use कहते हैं|

     e.g. This is a beautiful car.

उपरोक्त वाक्य में ‘Car’ एक Noun (संज्ञा) है और car की विशेषता बताने वाला शब्द ‘Beautiful’ एक Adjective है| 

   2) Verb (क्रिया) के बाद-किसी noun की quality बताने के लिए जब किसी ‘Adjective’ को verb के बाद इस्तेमाल किया जाता है| इस तरह के इस्तेमाल को predicative use कहते हैं|

     e.g. The bride looks beautiful.

उपरोक्त वाक्य ‘The bride looks beautiful’ (दुल्हन सुन्दर दिखती है) में ‘looks’ एक verb है और उसके बाद ‘beautiful’ जोकि एक adjective है का इस्तेमाल किया गया है|

तो इस तरह से हम adjective को जरुरत के हिसाब से दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं|

Degrees Of Adjective-

There are three degrees of adjective.
Adjective की 3 Degree होती हैं-

a)       Positive Degree

b)       Comparative Degree

c)        Superlative degree

Positive Degree- जब हम किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण (Quality) को दर्शाते हैं तो हम Positive Degree का इस्तेमाल करते हैं|

     e.g.- She is a beautiful girl.

उपरोक्त वाक्य में ‘Beautiful’ एक Positive Degree Adjective है क्योंकि वह ‘Girl’ की Quality बता रहा है|

Note- Positive Degree का इस्तेमाल Comparison दिखने के लिए नही किया जाता है|

Comparative Degree- जब दो व्यक्ति, वस्तु या समूह को Compare किया जाता है तो Comparative Degree का इस्तेमाल किया जाता है|

     e.g.- She is more beautiful than you.

उपरोक्त वाक्य (Sentence) में ‘More beautiful’ Comparative Adjective है| यहाँ Comparative Degree Adjective का इस्तेमाल इसलिए किया गया है क्योंकि यहाँ दो लडकियों की सुन्दरता की तुलना (Comparison) किया गया है|

Superlative Degree- Superlative Degree Adjective का इस्तेमाल जब किया जाता है जब किसी Group में से या किसी Set of groups में से किसी एक को चुना जाये|

आसान भाषा में जब हम ‘सबसे अच्छा’, ‘सबसे बुरा’ की बात करते हैं तब हम Superlative Degree adjective का इस्तेमाल करते हैं|

     e.g.- She is the most beautiful girl in the class.

उपरोक्त वाक्य में ‘Most Beautiful’ एक Superlative Degree Adjective है| जिसका इस्तेमाल यह बताने के लिए किया गया है कि “वह कक्षा में सबसे सुन्दर लड़की है”|

इसी प्रकार जब हम किसी समूह में से किसी एक व्यक्ति या वस्तु को चुनते हैं तो Superlative Degree का इस्तेमाल करते हैं|

 

 आशा करते हैं की आपको हमारी इस POST से कुछ सिखने को मिला होगा और अगर आपको इस POST को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमारी VIDEO देख सकते हैं क्योकि इन्सान सिर्फ पढने से ही नही सुनने से भी सीखता है | अगर आपके पास कोई सुझाव हो या फिर आप इस पोस्ट में कुछ सहयोग करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करे और बताये अपनी राय|

तब तक पढ़ते रहिये हमारे अन्य लेख (पोस्ट) MREG Coaching पर और सीखते रहिये|

अच्छे से तैयारी करने के लिए हमारे Youtube Channel MREG को जरुर देखें|
धन्यवाद, 
आपका दिन शुभ हो|

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here